fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः बेकाबू बस ने चार को रौंदा, महिला की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बेलगाम बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। वहीं चालक को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बस चालक मनोज सिंह घोषी के जहानाबाद का रहने वाला है। वह वाराणसी से चहनियां होते हुए बिहार जा रहा था। इसी दौरान सुरतापुर पथरा गांव के समीप रिक्शा ट्राली चालक राजाराम (४०) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बस ने रमौली के पास पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। इससे वाहन पर बैठा टेंट कर्मी रोहित राम घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसके बाद रमौली बाजार में बाइक सवार निर्मला देवी व भतीजे आशु को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बस के नीचे घुस गई। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई तथा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतका के पति आरएन सिंह चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेकेंड चिकितसाधिकारी है। वह अपने पति के साथ चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रहती थी। भतीजे आशु के साथ जमनिया स्थित घर पर बाइक से जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं। महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस के शीशे चकनाचूर चूर कर दिए। वहीं बस ड्राइवर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!