fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

नेता-अभिनेता मनोज तिवारी ने सैयदराजा में किया रोड-शो, बोले, जीत के बाद सुशील को मंत्री बनाने की करूंगा सिफारिश

चंदौली। भोजपुरी अभिनेता व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को सैयदराजा में रोड-शो किया। इस दौरान लोगों से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। भरोसा दिलाया कि यदि सुशील जीते तो उनको मंत्री बनाने की सिफारिश करूंगा। मनोज तिवारी का हेलीकाप्टर नेशनल इंटर कालेज के मैदान में उतरा। इसके बाद शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खुली जीप में बैठकर रोड-शो किया।

नीयत समय से एक घंटा देरी से मनोज तिवारी पहुंचे। हेलीकाप्टर से उतरते ही समर्थकों के साथ लोगों की भीड़ पुलिस के घेरे को तोड़ते हुए उनकी तरफ बढ़ गई। पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। सांसद ने चाचा, दीदी, भईया, बहिनी गोड़ लाग तानी के साथ अपना संबोधन शुरू किया। अयोध्या में मंदिर बनने लगा, बरहज में भगवा छाने लगा…गीत पर लोग उनके मुरीद हो गए। मनोज तिवारी ने कहा कि जिस तरह से आप फूल बरसा रहे हैं उस तरीके से वोट भी बरसाने की जरूरत है। उन्होंने सुशील सिंह को जीताने की अपील की। कहा कि इनकी जीत के बाद मंत्री बनाने के लिए मैं खुद सिफारिश करूंगा।

Back to top button
error: Content is protected !!