fbpx
GK अपडेटचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः अगले कुछ दिन चंदौली में ऐसा रहने वाला है मौसम का हाल, जरूर जानें

चंदौली। राहत भरी खबर यह कि अगले दो दिन चंदौली में बारिश नहीं होगी और आसमान साफ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान आंकड़ो के अनुसार एक से तीन अक्तूबर के मध्य हल्की वर्षा होने की संभावना है और बादल रहने का अनुमान है। औसत अधिकतम तापमान 33.0 से 34.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। सामान्य से मध्यम गति से ज्यादातर पूर्वी, दक्षिण और पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कृष्ण मुरारी पांडेय ने किसानों को सलाह देते हुए बताया कि आगामी 30 सितम्बर 2021 तक वर्षा की संभावना नहीं है। किसान पकी उर्द और मूंग की तोड़ाई जल्द से जल्द कर लें। 30 सितंबर सामान्य से तेज गति से हवा चलने की संभावना है। ऐसे में किसान रसायनों के छिड़काव में सावधानी बरतें। धान की फसल में गधी बग लगने की संभावना अधिक है, निगरानी करते रहें। नियंत्रण हेतु मौसम साफ़ होने पर रसायनों का छिड़काव करें।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!