fbpx
चंदौलीराजनीति

ग्राम प्रधान उपचुनाव : मंजू देवी बनी मेढ़ान की प्रधान, चांदपुर में राकेश कुमार विजयी, महज 10 वोट से मिली जीत

चंदौली। ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव के परिणाम शुक्रवार की दोपहर तक आ गए। इसमें धानापुर ब्लाक के मेढ़ान ग्राम पंचायत में मंजू देवी ने जीत हासिल की। वहीं सकलडीहा ब्लाक के चांदपुर में राकेश कुमार को कामयाबी मिली। वह मात्र 10 वोटों के मामूली अंतर से जीतकर प्रधान बने। परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह रहा। नवनिर्वाचित प्रधानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

certificate

मेढ़ान के प्रधान रहे राजकुमार उर्फ बिग्गन बिंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे पद रिक्त हो गया था। उपचुनाव में उनकी पत्नी मंजू देवी मैदान में थीं। उनका मुकाबला धनंजय और सुभाष से था। मंजू ने निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय को 391 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार चांदपुर में राकेश कुमार यादव ने चुनाव जीतकर प्रधान बने। उन्होंने सुशीला देवी को 10 वोट से हराया। राकेश को 719 और सुशीला को 709 मत मिले। 29 मतपत्र निरस्त मान लिए गए। ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गिनती का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर तक परिणाम आ गए। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। आरओ ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!