fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली : प्रमुख सचिव ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति पर की चर्चा, बोले, रुकी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराएं, जनप्रतिनिधियों से हो संवाद

चंदौली। प्रमुख सचिव समाज कल्याण व जिले के नोडल अधिकारी डा. हरिओम सोमवार को मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुकी परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराएं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी संवाद रखें। ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

meeting

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वाराणसी दौरे के दौरान अधिकारियों संग मीटिंग की थी। इसमें चंदौली के मुद्दों व विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। इसके अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व राज्य मंत्री मन्नूलाल कोरी ने जिले का दौरा किया था। इस दौरान परियोजनाओं का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों संग मीटिंग कर विकास कार्यों की जानकारी ली थी। अधिकारियों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। जिले के अफसरों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की पड़ताल करने नोडल अधिकारी जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। जिन परियोजनाओं के लिए शासन से धन नहीं मिला है, उसके लिए लिखापढ़ी करें। किसी भी हाल में विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज व जिले के विकास पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा. वाईके राय, एएसपी सुखराम भारती समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!