fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः परिवार को निशाना बना रहा जहरीला सांप, मासूम की मौत, महिला गंभीर

चंदौली। बारिश के इस मौसम में सर्प दंश की घटनाएं बढ़ी हैं। सकलडीहा क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव में एक सांप परिवार वालों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। दो दिन में दो लोगों को डंस लिया। एक मासूम की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।
दिवाकरपुर गांव निवासी सुनील कुमार राय का आठ वर्षीय पुत्र मंजीत घर में ही खेल रहा था। कमरे में तख्त के नीचे से खेल का सामान निकाल रहा था कि छिपे सांप ने उसकी उंगलियों में डंस लिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मृत बालक का बलुवा घाट पर दाहसंस्कार कर दिया। घर के लोग इस गम से उबरे भी नहीं थे कि अगले दिन सांप ने रिश्तेदारी में आई महिला को भी डंस लिया। गंभीर हालत में उसे सकलडीहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। भयाक्रांत घरवालों ने सांप को पकड़ने के लिए बिहार से सपेरा बुलाया। लेकिन फिलहाल सांप पकड़ में नहीं आया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!