fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास गुरुवार की सुबह मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

सूजाबाद गांव निवासी 25 वर्षीय विनोद साहनी पुत्र लाल चंद साहनी गांव के ही अपने मित्र शिवचरण साहनी पुत्र कैलाश साहनी के साथ मौसी के लड़के ही शादी में गया था। गुरुवार की सुबह दोनों वापस लौट रहे थे। बहादुरपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार युवक सड़कर पर गिरकर तड़पने लगे। विनोद साहनी के कमर में काफी चोट आई। दोनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां विनोद साहनी की मृत्यु हो गई। मृतक के दोस्त शिवचरण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!