fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

चंदौलीः अब तो हो जाइए सावधान! जिले में तीसरी लहर की आहट, छह कोविड मरीज मिले

चंदौली। अब सावधान होने का वक्त आ गया है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आहट मिलने लगी है। बुधवार को छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें दो महिला और चार पुरूष शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। 1555 लोगों का सैंपल लिया गया।

संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमितों में दो महिलाएं व चार पुरूष शामिल हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनकी भी सैंपलिंग कराई जाती है। साथ ही आइसोलेट किया जाएगा। ताकि दूसरों में संक्रमण न फैलने पाए। जिले में कोरोना के अब तक कुल 16,227 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 17 है। 15,853 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!