fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः किसान आठ जनवरी से बगैर आन लाइन टोकन के क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे धान, जानिए योगी सरकार का नया फरमान

चंदौली। प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए आन लाइन टोकन की व्यवस्था में बदलाव किया है। आगामी आठ जनवरी से किसान बगैन आन लाइन टोकन के क्रय केंद्रों पर धान बेच सकेंगे। शासन के इस निर्णय से धान खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों की बड़ी चिंता दूर होगी।

टोकन नहीं मिलने से परेशान थे किसान
सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए आन लाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। कई दिनों तक प्रयास करने के बाद भी किसानों को आन लाइन टोकन नहीं मिल पा रहा था। इससे किसान अपनी उपज को नहीं बेच पा रहे थे। आन लाइन टोकन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग जोर पकड़ रही थी। बहरहाल शासन ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए आन लाइन टोकन की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। आठ जनवरी से किसान सीधे केंद्र पर अपनी उपज बेच सकते हैं। हालांकि दो दिन आन लाइन टोकन के जरिए ही खरीद की जाएगी।

मुगलसराय विधायक ने सीएम के की थी बात
आन लाइन टोकन के चलते किसानों के समक्ष उत्पन्न परेशानी को देखते हुए मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मोबाइल पर वार्ता की और जनपद के किसानों की समस्या से अवगत कराया। सीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आफलाइन खरीद संबंधी निर्देश जारी किए जाएंगे।

शासन के निर्देशानुसार आठ जनवरी से आफलाइन खरीद प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। किसानों को क्रय केंद्र से आफलाइन टोकन लेना होगा। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव

Back to top button
error: Content is protected !!