चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli News: पुलिस कप्तान की पाठशाला में ‘ऑपरेशन क्लीन’ और साइबर अपराध पर विशेष जोर

चंदौली।  पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें ‘ऑपरेशन क्लीन’, साइबर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, मिशन शक्ति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी ने थानों में खड़े लावारिस और मुकदमाती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया तेज करने तथा मालखानों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय करने, फ्रॉड की सूचना मिलते ही बैंक खाते फ्रीज कराने और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने और दबंग अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।

एसपी ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने और एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुधारने, जाम की समस्या दूर करने और लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की भी समीक्षा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!