चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: चहनियां में भगवान परशुराम जन्मोत्सव आज, अखंड हरिकीर्तन के बाद होगा भंडारा

 

चंदौली। चहनियां क्षेत्र स्थित लच्छुब्रह्म प्रांगण में रविवार अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत हुई, जो 19 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे तक जारी रहा। हरिकीर्तन के समापन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य आयोजक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जन्मोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!