fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली के युवकों को बिहार में मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

चंदौली। जिले के युवकों को बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

सैयदराजा थाना के भतीजा गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद (28 वर्ष) और सदर कोतवाली के झांसी गांव निवासी कृष्णा पासवान (18 वर्ष) बिहार गए थे। वहीं उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने बताया कि तारकेश्वर पासवान के पेट में गोली लगी थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Back to top button