fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : कुएं में मिला महिला का शव, एक दिन पहले घर से थी लापता

परिजनों ने थाने में दी थी तहरीर, पुलिस कर रही थी तलाश महिला मानसिक रूप से थी विक्षिप्त, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम  

चंदौली, कुएं में महिला का शव, पुलिस
  • परिजनों ने थाने में दी थी तहरीर, पुलिस कर रही थी तलाश महिला मानसिक रूप से थी विक्षिप्त, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम  
  • परिजनों ने थाने में दी थी तहरीर, पुलिस कर रही थी तलाश
  • महिला मानसिक रूप से थी विक्षिप्त, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम  

 

चंदौली। धानापुर थाना के बम्हनियांव गांव निवासी महिला का शव गांव के सिवान के कुएं में उतराया मिला। महिला एक दिन पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बम्हनियांव गांव निवासी केशव मौर्या की पत्नी बसंती देवी (55 वर्ष) मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। परिजनों के मुताबिक बसंती रविवार की दोपहर घर से निकल गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर सिवान में कुएं में उतराया मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना रहा कि महिला के लापता होने की तहरीर मिली थी। उसके बाद तलाश की जा रही थी। उसका शव कुएं में उतराया मिला। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

Back to top button