fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा  

चंदौली। शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला को अपने साथ भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

बलुआ थाना के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि बलुआ थाना के मजिदहा गांव निवासी वादी रंजीत विश्वकर्मा उसकी पत्नी को शांदी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। उसे सूचना के आधार पर तीरगांवा गंगा नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button