
चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विवेक सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है। उन्होंने कांटा गांव कैंप लगाकर लोगों में पौधा वितरित किया। वहीं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया।
चिकित्सक ने लोगों को जागृत करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने का जिम्मा उठाया है। इसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षा समाज समिति भी घर-घर जाकर अब लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके तहत कैंप लगाकर लोगों को इस बार गर्मी के प्रकोप के बारे में बताया गया। सचेत किया कि यदि आसपास का वातावरण संतुलित करना है तो सबसे पहले हमें पौधारोपण करना होगा। डॉक्टर विवेक ने ग्रामीणों में फलदार और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे वितरित किए। उन्होंने नीम, आम, जामुन, अमरूद, सहित ऐसे पौधे वितरित किए।