fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : आठवीं की छात्रा ने क्विज प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान, मिली प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र

चंदौली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चकिया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय मुजफ्फरपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रिया मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे परिजनों सहित विद्यालय परिवार गदगद है। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा प्रिया मोर्य को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र मोहन सिंह ने छात्रा को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षार्थियों को भी प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्रा की यह उपलब्धि हमारे संकुल ब्लॉक के लिए गौरव की बात है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शशिप्रकाश दुबे ने छात्रा की सफलता पर उन्हें बधाई दी। कहा कि सीमित संसाधनों में गांव की बेटी की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार के रूप में छात्रा प्रिया मोर्य को मेडल, शील्ड व 900 रुपये नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रिया मौर्य के पिता फिरंगी मौर्य भी अपनी बच्ची की इस उपलब्धि से अत्यंत गदगद दिखे। सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुमित सिंह, आलोक प्रताप सिंह, रामलाल आदि मौजूद रहे।

Back to top button