चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli News: तीन दिन की मोहलत के बाद मुगलसराय में फिर हुआ बुलडोजर एक्शन, सबसे पहले सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, पूर्व सांसद की एसडीएम से नोकझोंक

चंदौली। तीन दिन की मोहलत के बाद शुक्रवार को मुगलसराय में फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। इस दौरान व्यापक पैमाने पर ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया। सबसे पहले सपा कार्यालय पर बुलडोजर चला। इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा से पूर्व सांसद रामकिशुन की नोकझोक भी हुई। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि सारे काजगात होने के बाद ध्वस्तीरण की कार्रवाई की गई, जो सरासर अन्यायपूर्ण है। व्यापारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

 

सड़क चौड़ीकरण के लिए मुगलसराय में बुलडोजर एक्शन चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ चिन्हित दायरे में आने वाली दुकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में एसडीएम व पुलिस टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सपा कार्यालय से ध्वस्तीकण की प्रकिया शुरू की गई। देखते ही देखते जेसीबी मशीन लगाकर कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया।

 

सपा कार्यालय के ध्वस्तीकरण की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद रामकिशुन मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम के साथ उनकी तीखी नोकझोक हुई। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि उनके पास सारे कागजात होने के बावजूद कार्यालय को तोड़ दिया गया, जो सरासर अन्याय है।

Back to top button
error: Content is protected !!