fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार अभियुक्त सात माह बाद गिरफ्तार

पुलिस ने डीडीयू जंक्शन के पास से पकड़ा, एसपी ने घोषित किया था 25 हजार इनाम अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपित पेशी पर लाया गया था पेशाब करने और हाथ धोने का बहाना कर भाग गया था अभियुक्त सदर कोतवाली पुलिस को 7 माह बाद मिली सफलता

  • पुलिस ने डीडीयू जंक्शन के पास से पकड़ा, एसपी ने घोषित किया था 25 हजार इनाम
  • अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपित पेशी पर लाया गया था
  • पेशाब करने और हाथ धोने का बहाना कर भाग गया था अभियुक्त
  • सदर कोतवाली पुलिस को 7 माह बाद मिली सफलता

 

चंदौली। कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार अभियुक्त को सदर कोतवाली पुलिस ने सात माह बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे पीडीडीयू जंक्शन से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने 25 हजार इनाम घोषित किया था।

 

चंदौली के वार्ड नंबर 11 संजय नगर निवासी अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू पर अपहरण बलात्कार से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत था। उसे जेल में निरूद्ध किया गया था। 28 अगस्त को उसे पुलिस कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय पेशाब कर हाथ धोने के बहाने हाथ झटक कर भीड़-भाड का फायदा उठा कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस पर मुकदमा दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। एसपी ने उस पर 25 हजार इनाम की घोषणा की थी।

 

Back to top button