fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : NEET परीक्षा में गड़बड़ी से आप कार्यकर्ता आक्रोशित, दिया धरना, बोले, मोदी सरकार ने लीक कराया पेपर

चंदौली। नीट यूजी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। विपक्षी दल इसको लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं। आप जिलाध्यक्ष संतोष पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एनटीए व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा जो कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहां संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं। उन्होंने नीट परीक्षा के परिणाम की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग की। इस अवसर पर आप के जिला सचिव राजकुमार पासवान, कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण तिवारी व संतोष कुमार तिवारी, जिला सचिव सच्चू राय, चहनिया ब्लॉक अध्यक्ष डाक्टर मनोज कुशवाहा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवानंद चौबे व अरविंद विश्वकर्मा, इंद्रदेव पाल, ओमप्रकाश प्रजापति सुनील कुमार आदि रहे।

Back to top button