चंदौलीराज्य/जिला

ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में चंदौली के पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में पसरा मातम

 

 चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बलवंत सिंह यादव की ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बेलईसा पुल के पास बुधवार देर रात हुई, जहां पुलिस लाइन लौटते समय वह एक बस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बलवंत सिंह यादव वर्तमान में पुलिस कमिश्नर, आजमगढ़ में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे और वर्ष 2022 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका, दो छोटी बेटियां, माता-पिता, भाई और बहनें हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि करजरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Back to top button
error: Content is protected !!