fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : झांसा देकर महिलाओं को बनाया था हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

चंदौली। महिलाओं को झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुष्कर्म के दो आरोपितों को मुगलसराय पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक पीड़िता को भी दुष्कर्मी के चुंगल से मुक्त कराया। पुलिस आरोपितों से पूठताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर सात लखमीपुर निवासी राहुल विश्वकर्मा के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीआईपी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया। दुष्कर्म के एक अन्य आरोपित हरिशंकरपुर निवासी अजय कुमार को पुलिस ने सुभाष पार्क से पकड़ा। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!