fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : गंगा किनारे उतराया मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के रौना गांव के समीप गंगा किनारे बुधवार की शाम युवक का शव उतराया हुआ मिला। युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर है। पुलिस मृतक का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

 

रौना गांव निवासी किशोर तिवारी बुधवार की शाम गंगा किनारे गए थे। उसी दौरान उन्होंने युवक का शव उतराया देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर है। उसकी उम्र लगभग ३० वर्ष प्रतीत हो रही है। लोगों के अनुसार युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया होगा। रौना गांव के समीप गंगा में थोड़ा घुमाव होने की वजह से शव बहते हुए आकर किनारे लग गया होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!