क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, 14 गधे व चार व्यक्ति घायल, बेजुबान की मौत

चंदौली। सदर कोतवाली के लीलापुर के पास गधों को लादकर ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें 14 गधों समेत वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक बेजुबान की मौत हो गई।

चालक डीसीएम वाहन में गधों को लादकर पटना से प्रयागराज जा रहा था। हाईवे पर लीलापुर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। वहीं वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। 14 गधे भी जख्मी हो गए। एक की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में प्रतापगढ़ के भरसू निवासी सुरेश (60), विनोद (16) व कौशांबी जिले के अकोढ़ा निवासी अशोक (30) और एक अन्य शामिल है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!