चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

Chandauli News: फातमा हॉस्पिटल में हर रविवार वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ की ओपीडी, नवजातों की देखभाल और बाल रोगों का उपचार

चंदौली। अलीनगर स्थित फातमा हॉस्पिटल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. युसूफ नसीम प्रत्येक रविवार शाम 4 से 7 बजे तक बच्चों की जांच, उपचार और अभिभावकों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। ओपीडी में नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के साथ बुखार, खांसी, कमजोरी, टाइफाइड, मलेरिया, पीलिया, दिमागी बुखार और निमोनिया जैसी समस्याओं का उपचार उपलब्ध है।

डॉ. युसूफ वर्तमान में कबीरचौरा अस्पताल के एमसीएच विंग में वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह चंदौली एमसीएच विंग में भी वरिष्ठ चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. युसूफ ने बताया कि फातमा हॉस्पिटल में बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। बुखार, खांसी, कमजोरी समेत टाइफाइड, मलेरिया, पीलिया, दिमागी बुखार और निमोनिया जैसी बाल रोग संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाता है।

उन्होंने बच्चों में बढ़ती कुपोषण की समस्या पर भी चिंता जताई। बताया कि खानपान की गलत आदतों और जंक फूड के अधिक सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उचित जांच, पोषण और उपचार के जरिए कुपोषण में सुधार संभव है।

अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और ओपीडी की जानकारी के लिए 9919805577 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!