fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : प्रधान संघ अध्यक्ष की पत्नी का अचानक निधन, चार साल पहले हुई थी शादी

चंदौली। जिले के शहाबगंज ब्लाक के राममाड़ो गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह की पत्नी बंदना सिंह (23 वर्ष) का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। इसका समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पवन प्रताप सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व वंदना सिंह के साथ हुई थी। रविवार की सुबह वंदना सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र सिंह, मुन्नू सिंह, राकेश सिंह, बाबिल सिंह, कुलदीप सिंह सतीश चौहान आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Back to top button