fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : तेज बारिश में कच्चा मकान धराशायी, महिला व दो बच्चे बाल-बाल बचे

चंदौली। शिकारगंज क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर के दुबेपुर माफी गांव में बुधवार की रात भारी बारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि घर में सोई महिला व दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

 

बुधवार की रात नौ बजे झमाझम बारिश होने लगी। उसी दौरान दुबेपुर माफी गांव स्थित दशरथ यादव का कच्चा मकान धऱाशायी हो गया। दशरथ ने बताया कि रात में बरसात होने के कारण कच्चा मकान गिर गया। उसमें मेरी पत्नी उषा देवी एवं बच्चे सोए हुए थे, लेकिन बाल-बाल बच गए। दशरथ मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। घटना के बाद परिवार खुले आसमान ने नीचे आ गया है। उन्होंने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!