fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : तंत्र-मंत्र व जान से मारने की धमकी देकर दो महिलाओं के साथ रेप करने वाले तीन गिरफ्तार, तांत्रित भी शामिल  

चंदौली। धीना पुलिस ने दुष्कर्म के दो मामलों में शामिल तीन आरोपितों को गिऱफ्तार कर लिया। प्रेमी ने तांत्रिक के साथ मिलकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। वहीं दूसरे मामले में आरोपित ने महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ही मामलों में संलिप्त आरोपितों को धर-दबोचा।

 

जुलाई में धीना थाना पर महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर गुमशुदा महिला की लोकेशन का पता लगाने लगी। इस दौरान उसकी लोकेशन पटियाला में मिली। इस पर पुलिस की एक टीम पटियाला पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित महिला को लेकर किसी दूसरे स्थान पर जा चुका था। ऐसे में पुलिस ने गाजीपुर के करंडा थाना के महाबलपुर गांव निवासी आरोपित रविंद्र बिंद के परिजनों पर दबाव बनाया। इसके बाद दूसरे दिन आरोपित पीड़िता को लेकर थाने पर हाजिर हुआ। पीड़़िता ने बताया कि वह रविंद्र से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। उसके कहने पर धानापुर के कुसुम्ही गांव निवासी तांत्रिक वीरेंद्र विंद के पास गई। वहां तांत्रिक रविंद्र ने उसे गंगाजल में मिलाकर कुछ पीने के लिए दिया। इसके बाद मेरा दिमाग काम करना बंद कर चुका था। 11 दिन बाद जब मेरा दिमाग काम करना शुरू किया तो देखा कि रविंद्र उसके साथ था। वह महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता की निशानदेही पर तांत्रिक को भी धर-दबोचा। वहीं दूसरे मामले में आरोपित ने पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित कमालपुर निवासी अरविंद जायसवाल घटना के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धीना रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!