
चंदौली। पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर अहिरान बस्ती में 23 वर्षीय महिला ने अपने ढाई साल के पुत्र के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हनुमानपुर निवासी अजय कुमार पटेल की शादी मठना मिर्जापुर निवासी प्रिया के साथ हुई थी। दोनों का ढाई साल का पुत्र युवराज था। शुक्रवार की रात प्रिया ने अपने की घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पहले पुत्र को लटकाया फिर खुद भी फंदे से लटक गई। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल घटना का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

