क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: डंपर के धक्के से महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, चक्काजाम

चंदौली।  सकलडीहा थाना के अलीनगर तिराहे पर गुरुवार दोपहर डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। महिला बाजार से मायके तेंदुई अपने भाई के साथ बाइक से लौट रही थी। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 2 बजे सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर हुआ। रवि कुमारी पत्नी विकास, ग्राम बर्थरा निवासी सकलडीहा बाजार से खरीदारी कर भाई राजन के साथ बाइक पर मायके तेंदुई जा रही थीं। भाई बाइक चला रहे थे, रवि पीछे बैठीं भावी खुशियां बुन रही होंगी तभी अचानक बिहार नंबर वाला डंपर (BR 29GC3460) तेज रफ्तार से तिराहे पर घुस आया। बाइक डंपर के पिछले चक्के से टकराई, जिसमें रवि कुमारी चक्के के नीचे दब गईं। डंपर से बाइक टकराने के बाद विपरित दिशा की ओर पलट गई और राजन जमीन पर गिर पड़े, लेकिन गंभीर चोटें न लगने से बच गए उन्होंने बताया, “बहन की चीख सुनकर कलेजा मुंह को आ गया।”
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डंपर को जब्त कर लिया गया, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया, “मामला दर्ज हो गया है। प्रारंभिक जांच में चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही साफ नजर आ रही है। चालक को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। मृतका के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी, जिसमें मुआवजे की सिफारिश भी शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!