fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सड़क दुर्घटना में घायल चंदौली निवासी दारोगा की मौत से परिवार में मातम

चंदौली। सड़क दुर्घटना में घायल सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गावां गांव निवासी 48 वर्षीय दारोगा राजीव नारायण सिंह की गुरुवार की रात लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना अंतर्गत कोर्रई चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह बीते 12 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। घटना से परिवार में मातम छा गया। प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया गया।

डेढ़गावां निवासी राजीव नारायण सिंह कौशांबी में कोर्रई चौकी प्रभारी थे। 12 नवंबर को चौकी से अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे कि थोड़ी ही दूरी पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव अपने पीछे पत्नी के अलावा पुत्र शक्ति सिंह और पुत्री सोनाली को छोड़ गए। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!