वाराणसी। ये पति तो कलयुगी निकला। पत्नी को शराब पिलाकर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना डाली। वायरल करने की धमकी देकर पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। आजिज पत्नी ने थाने से लेकर एसपी आफिस तक का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जैतपुरा निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति की नदेसर इलाके में कपड़ों की दुकान है। बीते नौ मई 2020 को पति ने बिजनेस पार्टनर की मौजूदगी में उसे शराब पिलाई और पार्टनर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। घटना से आहत महिला अगले ही दिन अपने मायके चली गई। कुछ दिनों बाद पति मायके आया और माफी मांगते हुए उसे अपने साथ घर ले गया। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन कुकर्मी पति पूर्व में बनाई गई वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए जबर्दस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। महिला ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन फरियाद नहीं सुनी गई तो न्यायालय की शरण में गई। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कैंट पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
1 minute read