संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: तुला संक्रांति पर इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जानें सभी का हाल

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को नवरात्रि का सातवां दिन है, मां कालरात्रि की आराधना होगी. सप्तमी तिथि सूरज उगने से पहले ही लग जाएगी. चंद्रदेव धनु में हैं और सुबह पौने दस बजे तक मूल नक्षत्र रहने से गंडमूल के साथ रवि योग का असर भी रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा आ जाएगा. शाम लगभग साढ़े सात बजे सूर्यदेव तुला में प्रवेश करेंगे, तो आज तुला संक्रांति मनाई जाएगी. उस राशि में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव पहले से बैठे हैं. गुरुदेव और मंगलदेव का नीच भंग राजयोग कर्क में बना हुआ है, शनिदेव मीन में वक्री चल रहे हैं. रात 11 बजे तक अतिगंड योग है.
सूर्य के राशि बदलने वाले दिन ज्यादातर लोग कुछ न कुछ नया महसूस करेंगे. कुंभ पर भाग्य मेहरबान है, तुला का रुतबा बढ़ेगा और कर्क के हाथ अचानक पैसा आ सकता है. सिंह का घर खरीदने का सपना आगे सरकेगा, मेष घर परिवार में सुकून पाएंगे और मीन को करियर में नई राह दिखेगी. मिथुन और कन्या का दिन मिला जुला है. पर वृषभ अचानक आई उलझनों से, धनु अपनी लापरवाही से, मकर उधारी से और वृश्चिक अपने ही गुस्से से परेशान हो सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल.

मेष राशि
आज मन जो मांगेगा, उसमें से काफी कुछ मिल भी जाएगा. धंधे में नया काम हाथ लगेगा और परिवार में किसी की सगाई की बात तय हो सकती है. मंदिर जाने का प्लान बने तो टालिए मत, बस भीड़ में पैसें संभालकर रखिए.

वृषभ राशि
दिन में कुछ ऐसा होगा जिसकी आपने सोची भी नहीं थी. शेयर से थोड़ा फायदा दिख सकता है, पर बिन बुलाए खर्चे भी कतार में खड़े हैं. दफ्तर में दूसरों की गलती अपने सिर मत लीजिए, और सफर पर निकलें तो सामान गिनकर रखिए.

मिथुन राशि
कारोबार में मौके दस्तक देंगे और लटका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा. पार्टनर से पैसों की बात साफ साफ कर लीजिए. साथी की कोई फरमाइश खर्चा करवाएगी, और घर के किसी बड़े की दवा का ध्यान आपको ही रखना है.

कर्क राशि
कहीं से अचानक पैसा आएगा, और अच्छी बात ये कि उससे कोई पुराना कर्ज उतर जाएगा. घर की टूट फूट ठीक कराने में भी पैसा जाएगा. डील पक्की करने से पहले पूरी जानकारी लीजिए, और लगातार झुककर मत बैठिए.

सिंह राशि
मकान या प्लॉट की जो बात चल रही है, वो आगे बढ़ेगी. ऑफिस में आपके आइडिया की वाहवाही होगी. किसी पुराने यार से मुलाकात का मजा ही अलग होगा, पर जोश में महंगी चीज उठाने से पहले जेब टटोलें.

कन्या राशि
आज बातों से ही बात बनेगी, तो सोचकर बोलिए. अटके काम निपटेंगे, पर धंधा थोड़ा सुस्त चलेगा. किसी को उधार दें तो कागज पर लिखवा लीजिए. ससुराल की तरफ भागदौड़ रहेगी, और रात को जल्दी सो जाए.

तुला राशि
आत्मविश्वास देखते बनेगा और जो लोग आपका काम रोक रहे थे, वो खुद पीछे हट जाएंगे. घर में किसी की शादी की बात फाइनल हो सकती है. बस खर्चे कमाई के अंदर रखिए, और कंधे का दर्द न टालें .

वृश्चिक राशि
छोटी सी बात पर पारा चढ़ सकता है, और उसका असर घरवालों पर पड़ेगा. गुस्से में फोन पर कुछ लिखकर मत भेजिए. अच्छी खबर ये है कि कोई पुराना सपना पूरा होने की ओर है. पैरों को आराम दीजिए.

धनु राशि
मूड अच्छा रहेगा, लोग आपकी प्लानिंग से इंप्रेस होंगे. पर बॉस का दिया काम हल्के में लिया तो बात बिगड़ जाएगी. प्रॉपर्टी के कागज ध्यान से पढ़िए, और शाम की पार्टी के बाद गाड़ी खुद मत चलाइए.

मकर राशि
कोई पैसे उधार मांगे या लोन दिलाने का लालच दे, तो विनम्रता से मना कर दीजिए. दफ्तर का फेरबदल आगे फायदा देगा. पुराना बिल चुकाने का इंतजाम हो जाएगा. खेलते या कसरत करते वक्त चोट से बचिए.

कुंभ राशि
किस्मत आज पूरा साथ दे रही है. नए ऑर्डर, काम से लंबा सफर और ऑफिस में तारीफ, तीनों के आसार हैं. घरवाले आपके प्यार के बारे में जान सकते हैं. शुगर है तो मिठाई से दूर ही रहिए.

मीन राशि
करियर में कोई नया मोड़ आता दिख रहा है, सीनियर्स भी साथ हैं. नए ग्राहक मुनाफा देंगे, पर कोई एग्रीमेंट बिना पढ़े साइन मत कीजिए. जीवनसाथी से बहस हो तो आवाज धीमी रखिए, और खाने में तली चीजें कम कीजिए.

Back to top button
error: Content is protected !!