
चंदौली। अब न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को वाराणसी या लखनऊ का रुख नहीं करना पड़ेगा। चंदौली के ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में जिले के पहले न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कुमार आशीष ने अपनी OPD सेवा शुरू कर दी है।
डॉ. कुमार आशीष SGPGI लखनऊ से MCh न्यूरोसर्जरी तथा जापान से FJU की डिग्री प्राप्त वरिष्ठ न्यूरो, स्पाइन एवं न्यूरो-इंटरवेंशन सर्जन हैं। उनके जुड़ने से जिले में न्यूरो संबंधी आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
डॉ. आशीष प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में मरीजों को परामर्श देंगे। यह क्लिनिक कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूरब, जी.टी. रोड स्थित है।
क्लिनिक में सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, चक्कर आना, बेहोशी, कमर एवं गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क और साइटिका जैसी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा ब्रेन हैमरेज, लकवा, स्ट्रोक, ब्रेन और स्पाइनल ट्यूमर, दिमाग व रीढ़ की टीबी, हाइड्रोसेफालस तथा बच्चों की रीढ़ से जुड़ी बीमारियों का भी आधुनिक उपचार उपलब्ध रहेगा। लकवा से पीड़ित मरीजों के लिए पुनर्वास प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।
डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि न्यूरो रोगों की समय रहते पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। लक्षणों को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए किसी भी समस्या के शुरुआती संकेत पर विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। क्लिनिक से जुड़ी जानकारी और परामर्श के लिए मरीज 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं।

