चंदौलीराज्य/जिला

नाले में उतराया मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, घर से शौच के लिए निकली थी, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में शनिवार को नाले में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका की शिनाख्त अरंगी गांव निवासी संजीवन गौतम की पुत्री मंशा कुमारी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मंशा शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शनिवार को उसका शव नाले में उतराया मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

मंशा तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। कंदवा थाना प्रभारी विनोद अंचल ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी की मौत नाले में डूबने से होने की आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!