fbpx
ख़बरेंमिर्ज़ापुरराज्य/जिला

गंगा में पलटी नाव, डूब रहीं 11 महिलाओं को नाविकों ने बचाया, नौ की हालत गंभीर

 

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर रामगया घाट के पास मंगलवार को गंगा नदी में नाव पटलने से 18 लोग डूबने लगे। सात पुरुष तैर कर बाहर निकल गए जबकि पानी में डूब रहीं 11 महिलाओं और युवतियों को नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। हालांकि ठंड लगने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
शिवपुर रामगया गंगा घाट से सुबह लगभग 10 बजे नाव में सवार होकर 18 पुरुष, महिलाएं और युवतियां मटर तोड़ने चील्ह क्षेत्र को जा रही थीं। छोड़ी दूर जाने के बाद ही नाव असंतुलित होकर पटल गई। सभी पानी में डूबने लगे। पुरुष किसी तरह तैर कर किनारे आ गए। जबकि महिलाओं और युवतियों को मल्लाहों ने अथक परीश्रम के बाद बचा लिया। हालांकि पानी में अधिक दूर रहने से 11 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!