fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

छत्रबली सिंह के करीबी का भाजपा ने काटा टिकट, जिला पंचायत की संशोधित सूची जारी की

चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बगावती हो रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के खिलाफ पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। शहाबगंज सेक्टर नंबर एक से छत्रबली सिंह के करीबी आजाद राम का टिकट काटकर सुनील राम को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी एकमात्र बदलाव के साथ जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी कर दी है।

अध्यक्ष की कुर्सी पर गड़ी पूर्व अध्यक्ष की नजर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने सूबे में सरकार बदलते ही अपना चोला भी बदल लिया और सपाई से भाजपाई होने में जरा भी देरी नहीं की। पति-पत्नी ने जिला पंचायत के टिकट के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचकर आवेदन भी किया। लेकिन आरक्षण ने सारा खेल बदल दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद छत्रबली को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कई दावेदार हैं इसलिए छत्रबली ने शहाबगंज सेक्टर नंबर दो की सामान्य सीट पर भाजपा के मुकाबले अपने सारथी को उतार दिया। यहां से भाजपा ने संजय कुमार सिंह को समर्थन दिया है जबकि छत्रबली सिंह और उनका पूरा कुनबा दीनानाथ शर्मा को जिताने में लगा है। बहरहाल छत्रबली के रुख को भांपते हुए भाजपा ने नामांकन से ठीक पहले शहाबगंज ब्लाक के सेक्टर नंबर एक सुरक्षित सीट से छत्रबली के करीबी आजाद राम का टिकट काटकर सुनील राम को टिकट दे दिया है। संकेत साफ हैं कि पार्टी छत्रबली सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

ये है संशोधित सूची

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!