fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार और साहब सिंह की दावेदारी पर बीजेपी जिलाध्यक्ष का बड़ा खुलासा

चंदौली। जिला पंचायत सदस्य साहब सिंह जब अपनी पार्टी बसपा के नहीं हो सके तो भाजपा के क्या होंगे। उनकी अपने दल के साथ इतनी ही निष्ठा थी कि जीतने के बाद एक झटके में पार्टी छोड़ दी। उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया है, फिर उनके नाम पर विचार का सवाल ही पैदा नहीं होता। साहब सिंह को लेकर यह कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह का। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार की घोषणा प्रदेश स्तर से होनी है। जिले से दो नाम भेजे गए हैं। एक या दो दिन में प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने साहब सिंह ने उन आरोपों का पुरजोर खंडन किया कि उन्होंने साहब सिंह को बसपा छोड़ने को कहा था और अध्यक्ष पद के टिकट का भरोसा दिलाया था। अभिमन्यू सिंह ने बताया कि एक दफा साहब सिंह पार्टी कार्यालय आए जरूर थे लेकिन उनको साफ मना कर दिया गया। कारण वे बसपा के उम्मीदवार रहे हैं तो उन्हें भाजपा अध्यक्ष पद का टिकट कैसे दे सकती है। शीर्ष स्तर से भी उनके नाम को खारिज कर दिया गया। कहा जिले स्तर से दो नाम प्रदेश को भेजे गए हैं। उन्हीं नामों पर विचार कर पार्टी चंदौली के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। इसमें कोई दो राय नहीं कि अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। पार्टी को जिला पंचायत सदस्यों का पर्याप्त समर्थन है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!