fbpx
वाराणसी

वाराणसी : भेलूपुर पुलिस ने विदेशी पिस्टल के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

वाराणसी। विदेशी पिस्टल के साथ एक बदमाश को भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिस्टल की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी रमाकांत दुबे के अनुसार बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ब्रिज इंक्लेव कालोनी स्थित चेरियन गर्ल्स हास्टल के पास संदिग्ध बाइक सवार नजर आया।

तलाशी में उसके पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। इस पर मेड इन इटली लिखा था। पिस्टल के साथ पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम श्रीराम नगर कालोनी निवासी सुनील कुमार बताया। जानकारी दी कि उसने अपराधी गुड्डू यादव से 20 साल पहले 45 हजार में कारतूस संग खरीदा था। गुड्डू पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस पिस्टल के असली मालिक के बारे में पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!