
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को सप्तमी तिथि दोपहर 2:53 पर खत्म होगी, उसके बाद अष्टमी लगेगी और शाम को अहोई अष्टमी का पूजन होगा. चंद्रदेव कर्क में मंगलदेव के साथ बैठे हैं, जिससे लक्ष्मी कारक चंद्र मंगल योग बना है. रविवार और पुष्य नक्षत्र के मेल से पूरे दिन रवि पुष्य योग है, जो दीवाली से पहले सोना, चांदी और वाहन की खरीद के लिए शुभ माना जाता है. गुरुदेव सिंह में पहुंच चुके हैं. सूर्यदेव तुला में नीच के हैं और बुधदेव, शुक्रदेव उल्टी चाल में उनके साथ हैं.
आज मेष के घर नई चीज आएगी और तुला की तनख्वाह या बिक्री बढ़ेगी. मिथुन का डूबा पैसा वापस आ सकता है, कन्या का रुतबा बढ़ेगा और कुंभ का पुराना माल बिकेगा. वृश्चिक के लिए मौज मस्ती और मीन के लिए परिवार का साथ रहेगा. पर धनु बात बात पर भड़कें नहीं, कर्क जोश में जोखिम न लें और सिंह आसान कमाई के लालच से दूर रहें. मकर को दफ्तर में ज्यादा पसीना बहाना होगा.
मेष राशि
पुष्य नक्षत्र में घर के लिए कोई बड़ा सामान खरीद सकते हैं, सोना लें तो हॉलमार्क देखें. ऑफिस ग्रुप पर तीखे जवाब न दें. गर्दन अकड़ी हो तो लैपटॉप को आंखों की सीध में रखें.
वृषभ राशि
मेहनत से अटके काम पुरे होंगे और भाई बहनों संग मस्ती होगी. कोई परिचित पैसा मांगे तो फौरन हां न करें. प्लॉट की डील में एनओसी जरूर देखें. पैरों में दर्द हो तो तेल मालिश करें.
मिथुन राशि
उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है. गीजर या इन्वर्टर खरीदें तो वारंटी कितने साल की है, यह पूछ लें. बैंक और पढ़ाने वाले लोगों की तारीफ होगी. आज समोसे पकौड़े पर कंट्रोल रखें.
कर्क राशि
नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है, पर किसी सौदे पर उसी वक्त दस्तखत न करें. मां की सेहत पर नजर रखें. पथरी के मरीज पानी ज्यादा पिएं.
सिंह राशि
कहीं से अचानक पैसा या तोहफा मिलेगा. गेमिंग ऐप या “घर बैठे कमाओ” जैसे झांसों से दूर रहें. जीवनसाथी से पुराने झगड़े न उखाड़ें. मिर्च मसाला कम खाएं.
कन्या राशि
समाज में मान बढ़ेगा और ऊपर की कमाई होगी. सरिया, सीमेंट वालों का धंधा चमकेगा. हर दुकान के ऑफर पर पैसा न लुटाएं. कंधों में जकड़न हो तो ऊंचा तकिया हटा दें.
तुला राशि
बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, एडवांस लेकर ही माल भेजें. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स वालों की कमाई बढ़ेगी. आज के दिन का टाइम टेबल बनाएं, वरना घर के काम में दफ्तर का काम पीछे हो सकता है.
वृश्चिक राशि
आपकी लीडरशिप में टीम अच्छा करेगी, सेल्स टारगेट पूरा होने के आसार हैं. दुकान पर कैशबैक या कॉम्बो ऑफर लगाएं. हर काम आज ही खत्म करने की हड़बड़ी छोड़ें.
धनु राशि
छोटी सी बात पर भी पारा चढ़ सकता है, बहस हो तो उस वक्त वहां से हट जाएं. एजेंट के जरिए नया काम मिलेगा. बीमारी के लक्षण गूगल पर खोजकर घबराएं नहीं.
मकर राशि
दफ्तर में काम बढ़ेगा और कुछ फाइलें टाइम मांगेगी. ट्रेन या बस में मिले अजनबी को अपने घर का पता न बताएं. किसी पुराने यार से मुलाकात होगी. रोज प्राणायाम करें.
कुंभ राशि
गोदाम में पड़ा पुराना माल छूट देकर निकालें, नुकसान से बच जाएंगे. मुकाबले में आप आगे रहेंगे. भाई से तकरार टालें. जिम में पहले दिन भारी वजन न उठाएं.
मीन राशि
लेडीज कपड़े और कॉस्मेटिक वालों की दुकान पर भीड़ रहेगी. घरवाले कामों में हाथ बंटाएंगे, उनसे मदद मांगने में शर्म न करें. बच्चों के कमजोर विषय पर ध्यान दें.
