ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सेवा की मिसाल बनी डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की पहल, 21वीं निःशुल्क अयोध्या यात्रा में 25 श्रद्धालु रवाना

गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा से डॉ. विनय प्रकाश तिवारी और अजीत पाठक ने दिखाई हरी झंडी

 

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा परिसर, हर महीने वातानुकूलित बस से कराए जाते हैं रामलला के दर्शन

 

चंदौली। आस्था और सेवा की भावना को जोड़ते हुए डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एवं हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन यात्रा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 21वीं यात्रा के तहत 25 श्रद्धालुओं का दल प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ। गायत्री चेतना केंद्र, सकलडीहा से आयोजित विदाई कार्यक्रम में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

 

विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, एलटीपी कैलकुलेटर के आविष्कारक और वित्तीय विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी तथा श्री अजीत पाठक ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

21 यात्राओं से जारी है सेवा का संकल्प

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की पहल पर इस अभियान के तहत प्रत्येक माह वातानुकूलित बस से श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाती है। अब तक 21 यात्राओं का आयोजन किया जा चुका है। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक या अन्य परिस्थितियों के कारण स्वयं तीर्थयात्रा की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं।

 

आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को मिल रहा अवसर

आयोजकों की इस पहल से अलग-अलग वर्गों के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। नियमित रूप से आयोजित हो रही यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और सहभागिता का भी उदाहरण बन रही है। हर महीने होने वाले इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!