fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

राजदरी रिजॉर्ट में पौधारोपण कर जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजदरी रिजॉर्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी किसान बंधु मदन पांडेय ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। उन्होंने औषधीय गुणों से युक्त आंवला, नीम, पीपल, जामुन, आम और बरगद सहित 40 पौधों का रोपण किया।
कृषक मदन पांडे ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति के प्रतिपालक और शक्ति स्वरुपा हैं। जीवंत शक्ति से भरपूर प्रकृति का ऐसा अनुपम उपहार हैं जो सभी को प्राणवायु और ऑक्सीजन तो देते ही हैं पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं। इतना ही नहीं बीमारियों के उपचार तथा उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में पेड़ पौधे सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान चली गई। पेड़ पौधे ही ऑक्सीजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। हम वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा करते हुए पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। यह हम सबकी नैतिक और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम धरती को मानव जीवन सहित अन्य जीव जंतुओं के रहने लायक बने रहने में अपना दायित्व सजगता से निभाएं। इस दौरान राजदरी रिजॉर्ट के संचालक एडवोकेट जय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के अलावा हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को हम हरी-भरी धरती विरासत के रूप में उपलब्ध कराएं। इसके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। जय प्रताप सिंह ने अन्य लोगों से भी वृक्ष लगाने की अपील की। इस दौरान दिग्विजय सिंह सहित राजदरी रिजॉर्ट के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!