fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

मुंबई में हुई गिरफ्तारी, चंदौली में मुखर हुए विरोध से स्वर

चंदौली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार ने जनमानस को आहत किया है। लोग इसे लोकतंत्र और चतुर्थ स्तंभ पर हमला बता रहे हैं। सकलडीहा विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार की कड़ी निंदा की है। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सकलडीहा इकाई के कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं ने सकलडीहा में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका और राष्ट्रवादी पत्रकार की गिरफ्तारी को गलत ठहराया। कहा महाराष्ट्र सरकार की गुंडा पुलिस ने जिस तरह पत्रकार अर्णव गोस्वामी को गिरफ्तार किया वह नये युग का नया अघोषित आपातकाल है। जिस तरह उद्धव सरकार संविधान के चैथे स्तंभ हमला करने का निंदनीय कृत्य कर रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उसकी कड़ी निंदा करता है। केंद्र सरकार से मांग करती है कि वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर कुंदन सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय कवि, आशीष मिश्रा, विकास राय, बाबा ठाकुर, रियासत अली, अवनीश, अजय, चंदन, आकाश, निखिल, दीपक, आलोक आदि रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!