fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : दो दिन सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट, अभी और लुढ़केगा पारा, जानिये मौसम विभाग का अपडेट

चंदौली। जनपद इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। रविवार को कोल्ड डे रहा। हालांकि पारा अभी और लुढ़केगा। मौसम विभाग ने दो दिन सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की आशंका है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें, वरना सर्दी घातक साबित होगी।

 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में प्रचलित सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। हवा की धीमी रफ्तार, नमी की प्रचुरता एवं काफ़ी ऊंचाई तक विस्तृत निम्न वायुमंडलीय स्थिरता के प्रभाव से घना कोहरा पड़ रहा है। घना कोहरा के चलते दिन में धूप काफी देर से निकल रही है। इससे तापमान में गिरावट जारी है। बताया कि अधिकतम तापमान में आई प्रभावी गिरावट के फलस्वरुप प्रदेश भर में जारी शीत दिवस (कोल्ड डे) से अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति दो दिनों तक जारी रहने की आशंका है। इसके बाद सतही स्तर पर हवा का रुख बदल कर पुरवा होने से स्थिति में परिवर्तन होने की संभावना है। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Back to top button