fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : ऑटो चालक से विवाद के बाद किन्नरों ने डीडीयू सर्कुलेटिंग एरिया में काटा बवाल, किया नग्न प्रदर्शन, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षाकर्मी

चंदौली। डीडीयू स्टेशन पर ऑटो चालकों से विवाद के बाद किन्नरों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान स्टेशन परिसर में नग्न प्रदर्शन किया। वहीं जमकर हो-हल्ला मचाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस दौरान रेल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

आरोप है की स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आटो से आए एक यात्री से ऑटो चालकों का विवाद हो गया। ऑटो चालक यात्री को पीट रहे थे। वहां मौजूद एक किन्नर ने बीच बचाव किया तो ऑटो चालकों ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद और किन्नर वहां जमा हो गए।  किन्नर नग्न होकर हंगामा करने लगे। इसके दौरान स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले वाहनों के बोनट पर चढ़कर बवाल काटा। वहीं वाहनों को भी आने-जाने नहीं दे रहे थे। किन्नरों के उपद्रव के चलते यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। यात्री अपना सामान लेकर इधर-उधऱ भागते नजर आए। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाबल मूकदर्शक बने रहे। दरअसल, डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में किन्नरों का दबदबा रहता है। ऐसे में अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की मानें तो रेलवे प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। इसकी वजह से किन्नरों का मनोबल बढ़ा रहता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। सर्कुलेटिंग एरिया रेलवे चौकी के अंतर्गत आता है। सुरक्षा व्यवस्था को देख पुलिस भी निष्क्रिय बनी रहती है। डीलक्स शौचालय के पास किन्नर अपना अड्डा बनाए रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा तंत्र की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!