fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : खेलो इंडिया खेलो रैली व शुभांकर पहुंचा सकलडीहा इंटर कालेज, हुआ स्वागत, डीआईओएस बोले, खेल के प्रति जागरुकता पैदा करना ही मुख्त उद्देश्य

चंदौली। खेलो इंडिया खेलो रैली व शुभांकर मंगलवार को सकलडीहा इंटर कालेज पहुंचा। यहां रैली का स्वागत किया गया। डीआईओएस डा. जयप्रकाश व प्रभारी प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने माल्र्यार्पण किया। डीआईओस ने जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया खेलो के जागरूकता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के बीच खेल की प्रतिस्पर्धा जागृत कर खेल भावना को बढ़ावा देना है। खेल के माध्यम से शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक विकास होता है। इस जागरण रैली में पूरे जनपद में अभिभावकों एवम छात्र छात्राओं के बीच खेल के महत्व को बताना है। खेल अधिकारी ने कहा कि यह रैली विभिन्न विद्यालय से जिले के अंदर खेल के प्रति रूझान और बढ़ाना है। जिलाविद्द्यालय निरीक्षक ने विद्यालय में कक्षाओं का भी निरीक्षण किया इंटर व हाईस्कूल में छात्र छात्राओं को भी पढ़ाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब भी पूछे। इस दौरान सत्यमूर्ति ओझा, घनश्याम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, देवचन्द्र राम,विनोद पाठक,घनश्याम गुप्ता,मनोज यादव,अशोक यादव,दिलीप सोनकर,त्रिभुवन सिंह ,वंशराज, गिरीश, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!