क्राइमराज्य/जिला

सड़क हादसे में डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

चंदौली। चंदौली कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट में तैनात मुंशी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार चंदौली खुर्द गांव निवासी अजित कुमार (35) बाइक से अपने घर से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जा रहे थे। वह जगदीश सराय गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Back to top button
error: Content is protected !!