
चंदौली। चकिया क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को वापस छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m), 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

