fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

विधानसभा चुनाव कराने जिले से गए 515 पुलिसकर्मी, एसपी ने जिम्मेदारियों का पढ़ाया पाठ

 

चंदौली। विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले से 515 पुलिसकर्मियों की टीम शनिवार को गैर जनपद रवाना हुई। पुलिसकर्मी आगरा, बदायू व झांसी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में चुनाव कराएंगे। पुलिस अक्षीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रवानगी से पहले मातहतों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया।

पहले चरण का मतदान 10 फऱवरी को होगा। आगरा मंडल में पहले चरण में ही चुनाव होगा। इसके लिए जिले से 73 दारोगा, 99 हेड कांस्टेबल, 343 कांस्टेबल रवाना किए गए हैं। पुलिसकर्मी सबसे पहले आगरा जाएंगे। यहां मतदान कराने के बाद बदायूं, झांसी, फतेहपुर और प्रयागराज में चुनाव कराएंगे। जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। इससे पहले पुलिसकर्मी वापस लौट आएंगे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को रवानगी से पहले जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अपने सामान व असलहा की सुरक्षा करें। हर वक्त चौकन्ना रहें। वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन करें। जरा सी चूक की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!