क्राइमचंदौली

वर्दी में कानून तोड़ना पड़ा भारी, एसपी ने मुगलसराय थाना प्रभारी रहे विजय प्रताप समेत दो को किया निलंबित

चंदौली। कानून के रखवालों को कानून तोड़ना भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह तथा चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुगलसराय थाना प्रभारी पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने पैरवी के दौरान गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए थे। वहीं, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव पर विद्युत विभाग के जेई से फोन पर कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप है।

एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार और पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!