ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पैसे देकर भोलेभाले लोगों को ईसाई बनने को करते थे प्रेरित, चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा, दस्तावेज बरामद

चंदौली। बबुरी थाना के पुनर्वासीपुर गांव से पुलिस ने धर्म परिवर्तन के काम में संलिप्त चार आरोपितों को पकड़ा। पैसे देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। उनके पास से पैसे के लेन-देन के हिसाब वाला रजिस्टर, धर्म बदलने वाले लोगों के नाम और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस उनके खिलाफ धारा 3/5(1), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

पुलिस के अनुसार आरोपित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को धन का प्रलोभन, भय और अंधविश्वास का इस्तेमाल कर ईसाई बनने के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस को पुनर्वासीपुर गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस टीम ने छापा मारकर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से धन वितरण रजिस्टर, परिवर्तित व्यक्तियों का ब्योरा, और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। धर्म परिवर्तन रजिस्टर में मासिक प्रगति के हिसाब से डेटा दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि आरोपित संगठित रूप से लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे और इसके लिए धन का प्रलोभन दे रहे थे।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालबहादुर (50 वर्ष), निवासी खझरा, थाना इलिया, फूलचंद (54 वर्ष), निवासी मतेयू, थाना सुरियावां, जिला भदोही, मगरु राम (35 वर्ष), निवासी पुनर्वासीपुरा, थाना बबुरी और शिवपूजन राम (पतेरी, थाना चांद, कैमूर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर पांडेय, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, अवधेश नारायण, मुहम्मद असलम शाह, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश मौर्या, कांस्टेबल अजीत चौहान और महिला कांस्टेबल नंदिनी तिवारी शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!